adevertisment Adevertiisment banner

यूपी कृषि विज्ञान कांग्रेस 2026 : सीएम योगी बोले – खेती को प्रोडक्शन से प्रॉस्पेरिटी तक ले जाना जरूरी

UP News: लखनऊ में कृषि विज्ञान कांग्रेस 2026 के उद्घाटन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खेती को प्रोडक्शन से प्रॉस्पेरिटी तक ले जाने का रोडमैप बताया, तकनीक और आत्मनिर्भर कृषि पर जोर दिया।

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ करते हुए कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि खेती को “प्रोडक्शन से प्रोडक्टिविटी, प्रोडक्टिविटी से प्रॉफिटेबिलिटी और अंततः प्रॉस्पेरिटी” की दिशा में आगे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा, जब किसान आर्थिक रूप से सशक्त होगा। उन्होंने जोर दिया कि केवल उत्पादन बढ़ाना पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे लाभकारी और टिकाऊ बनाना जरूरी है।

Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश की कृषि क्षमता का उल्लेख करते हुए बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में लगभग 21 प्रतिशत योगदान दे रहा है। उन्होंने इसे योजनाबद्ध नीतियों और किसानों की मेहनत का परिणाम बताया।

तकनीकी महत्व पर जोर दिया

तकनीक के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, सैटेलाइट और IoT जैसी आधुनिक तकनीकों को खेती में अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों से फसलों की निगरानी, रोग पहचान और उत्पादन पूर्वानुमान आसान होगा।

डिजिटल एग्रीकल्चर प्लेटफॉर्म, ‘वन नेशन-वन मंडी’ और डिजिटल सॉयल हेल्थ कार्ड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को अब बाजार और मौसम की जानकारी सीधे मिल रही है। साथ ही उन्होंने पारंपरिक ‘लैब टू लैंड’ मॉडल को बदलते हुए ‘लैंड इज लैब’ की अवधारणा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

गन्ना क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख

गन्ना क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अब अधिकांश मिलें 6-7 दिनों में भुगतान कर रही हैं और प्रदेश देश के गन्ना उत्पादन में अग्रणी है। एथेनॉल उत्पादन में भी यूपी शीर्ष स्थान पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कृषि और खाद्य सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भरता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय उत्पादन, प्रसंस्करण और वितरण व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसानों की आय और देश की अर्थव्यवस्था दोनों मजबूत होंगी।

Related Articles

Back to top button