adevertisment Adevertiisment banner

UP News-कौशाम्बी में एंटी करप्शन द्वारा दरोगा और लेखपाल पर एक्शन के बाद करोड़ों के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़

UP News-कौशाम्बी जिले में एंटी करप्शन के एक्शन के बाद के करोड़ो के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हुआ है। हाईवे पर इंट्री के नाम पर प्रत्येक ओवरलोड वाहनों से पांच-पांच हजार की अवैध वसूली की जाती है। इस काम को अंजाम देने के लिए सात पासरो के नाम सामने आए है, जो पुलिस, माइनिंग और परिवहन विभाग के एजेंट के तौर पर हाईवे पर अवैध वसूली करते है।ज्यादातर मध्यप्रदेश से कौशाम्बी जिले की सीमा में दाखिल होने वाले गिट्टी, मौरंग और मार्बल से लदे ओवरलोड वाहनों को प्रतापगढ़ सीमा तक पास कराने के नाम पर पांच-पांच हजार की अवैध वसूली की जाती है। मामले के निष्पक्ष तरीके से जांच हुई तो कई विभागीय अधिकारियों और थानेदारों के चेहरे भी बेनकाब होंगे

read also-New Delhi- मेधा पाटकर की सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर कोर्ट ने आंशिक दलीलें सुनीं

दरअसल, मंगलवार को एंटी करप्शन ने पाश्चिम शरीरा थाना इलाके से ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर कमलेश पांडेय को प्रत्येक ओवरलोड वाहन की साप्ताहिक इंट्री के नाम से 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर जेल भेजा तो इस पूरे गैंग का खुलासा हुआ। जिससे महीने में राजस्व को करोड़ो रूपये का नुकसान हो रहा है। कौशाम्बी जिले की सीमा से प्रत्येक दिन सैकड़ो गिट्टी, मौरंग वा मार्बल के ओवरलोड वाहन गुजरते है। प्रत्येक वाहनों से पांच हजार की दर से रोज 15 से 20 लाख से ज्यादा और महीने में करोड़ो रूपये की अवैध वसूली का मामला मीडिया में आने के बाद एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एवं डीएम मधुसूदन हुल्गी ने एसआईटी गठित कर पूरे मामले में जांच के बाद वसूली गैंग पर कार्रवाई की बात कही है हालांकि डीएम और एसपी का यह भी कहना है कि हाईवे पर पूर्व में अवैध वसूली करने वाले पासरो पर एफआईआर दर्ज कर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है और वाहनों को भी पकड़ा गया है

Related Articles

Back to top button