adevertisment Adevertiisment banner

Up News- जिला मुख्यालय में भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Up News- जिला मुख्यालय मंझनपुर चौराहे पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया है इस मौके पर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री संजय गुप्ता मौजूद रहे।इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई बार देश विरोधी तत्वों के साथ राहुल गांधी की बैठकों की सूचना आई थी यही नहीं चीन के साथ भी उनकी पार्टी का साठगांठ है जिसे मोटा फंड इन्होंने लिया है। आज जिस तरीके से विदेश में जाकर राहुल गांधी देश विरोधी प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं वह दिखता है कि वह भारत को तोड़ने वाले समूह को मजबूत करने का काम करते हैं। इस मौके पर दुर्गेश गुप्ता प्रतीक जायसवाल कमलेश पटेल अरुण सिंह सर्वेश सिंह शिव मोहन मौर्य सहित तमाम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Up News- Jhansi- रात के लिए बन जाओ दुल्हन, महिला ने किया मना तो दबंगों ने निर्वस्त्र कर पीटा

Related Articles

Back to top button