adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS-सरकारी वेतन लेने के बाद पूरे दिन अपने निजी स्कूलों की व्यवस्था की देखरेख में रहता है यह सरकारी कर्मी व्यस्त

UP NEWS-कौशाम्बी जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज के कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत एक कर्मी प्रयागराज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में ड्यूटी नहीं दे रहा है वह लगातार अपनी ड्यूटी से गायब रहकर अपने विद्यालयों की देखरेख में लगा रहता है उसके विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं जो इस सरकारी कर्मचारियों के निजी विद्यालय में उपस्थित का प्रमाण दे रहे हैं सवाल उठता है कि प्रयागराज के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के इस सरकारी कर्मचारी के लगातार अनुपस्थित रहने पर इसका वेतन क्यों नहीं रोक रहे हैं बिना ड्यूटी के वेतन लेने वाले इस शिक्षा कर्मचारी को निलंबित करके इसे बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा है जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज का सरकारी कर्मचारी कौशांबी का शिक्षा माफिया बन गया है और चायल तहसील क्षेत्र के एक नगर पंचायत में इसका सीबीएसई बोर्ड का बहुमंजिला विद्यालय चल रहा है जिसमें कई हजार छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं इसके अलावा इसका कई उच्च शिक्षा संस्थान भी चायल तहसील क्षेत्र में खुला हुआ है शिक्षा माफिया के खोले गए स्कूल में कई हजार छात्र छात्राएं अध्यनरत है हालांकि इस शिक्षा माफिया द्वारा खोला गया उच्च शिक्षण संस्थान पढ़ाई के मामले में बकवास साबित हो रहा है और छात्र-छात्राओं के पिकनिक का स्पॉट बन चुका है जहां पूरे दिन छात्र-छात्राएं मौज करते हैं

READ ALSO-Kaushambi News-मंझनपुर मुख्यालय में अरबो कीमत की सरकारी जमीन पर राजस्व की संलिप्तता से हो चुका कब्जा

सरकारी कार्यालय से वेतन लेने के बाद ड्यूटी छोड़कर यह शिक्षा माफिया अपने निजी स्कूल की व्यवस्था देखने के लिए पूरे समय अपने निजी शिक्षण संस्थानों में मौजूद रहता है इस बात का प्रमाण इसके विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे कर रहे हैं लेकिन उसके बाद भी इस शिक्षा माफिया के कारनामे पर प्रयागराज के जिला अधिकारी से लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस पर मुकदमा दर्ज कराकर इसकी गिरफ्तारी करते हुए ठोस कार्यवाही नहीं की है इतना ही नहीं इस शिक्षा माफिया द्वारा कौशांबी में शिक्षण संस्थान खोले गए हैं उन शिक्षण संस्थानों में तमाम कानूनी कमियां है बिना पढ़ाई के डिग्रियां बाटी जा रही है लेकिन उसके बाद कौशांबी के जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस शिक्षा माफिया के संस्थान को संज्ञान लेकर शिक्षा माफिया पर कार्यवाही नहीं की है बताया जाता है कि यह शिक्षा माफिया लग्जरी वाहनों से प्रतिदिन कौशांबी के शिक्षण संस्थानों में पहुंच रहा है और इस शिक्षा माफिया की फर्जी उपस्थिति प्रयागराज के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दर्ज कर वेतन दिया जा रहा है नकल कराने से लेकर फर्जी डिग्री देने तक इस शिक्षा माफिया ने अकूत संपत्ति अर्जित की है बीते 10 वर्षों के दौरान इस शिक्षा माफिया ने सैकड़ो करोड रुपए की चल अचल बेनामी संपत्ति अर्जित की है शिक्षा माफिया द्वारा 10 वर्षों के दौरान अनीति पूर्वक अर्जित किए अकूत संपत्ति की शासन स्तर से उच्च स्तरीय जांच हुई तो यह शिक्षा माफिया जेल के सलाखों में होगा यदि शिक्षा माफिया के कारनामे की शासन प्रशासन ने जांच कराई तो इसके बड़े कारनामे का खुलासा होगा

 

Related Articles

Back to top button