adevertisment Adevertiisment banner

Up News -हमारी सरकार ने नारी शक्ति का सम्मान किया है- राजेंद्र मिश्रा

Up News -भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा एनजीओ स्वयं समूह शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला का आयोजन मेडिकल एसोसिएशन के सभागार सिविल लाइन में आयोजित किया गया।
इस अवसर  कार्यशाला की मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार ने नारी शक्ति का सम्मान किया। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश की सरकार महिलाओं को सुविधा सुरक्षा और सम्मान प्रदान किया है। सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन को सरल बनाया है। उन्हें आत्मा हनुमान के साथ जीने का हक भी दिया है और नारी शक्ति को भारत की विकास की यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है।
इस अवसर पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं को हर सेक्टर में बढ़ावा दिया है। भाजपा ने महिलाओं को बोझ नहीं बल्कि शक्ति का प्रतीक माना है और उन्हें स्वाभिमान के साथ जीने का मौका दिया है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि देश की महिलाएं अपने संविधान को जाने तभी महिलाओं का संपूर्ण विकास होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी का विजन है देश की नारी शक्ति के अगुवाई में भारत का विकास हो। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा रस्तोगी के द्वारा महिला मोर्चा की बहनों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने उपस्थित महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
 मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर मोदी सरकार के महिलाओं के लिए लाई गई सभी योजनाओं को लेकर बनाई गई फिल्म को दिखाया गया।
कार्यक्रम की संयोजक आनंद जायसवाल रहे। संचालन चंद्रशेखर ओझा एवं ओपी द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजीव सक्सेना, अंजनी सिंह, राजेश केसरवानी, शिखा रस्तोगी विजय श्रीवास्तव, नवीन शुक्ला, शिखा खन्ना एवं इस अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button