UP News: उत्तर प्रदेश मोती संवर्धन योजना के लिए 1 करोड़ रुपये मंजूर, मत्स्य विभाग को जारी हुए निर्देश

UP News: ₹1 crore sanctioned for the Uttar Pradesh Pearl Culture Scheme; directives issued to the Fisheries Department.

UP News:उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में अन्तर्देशीय मछली पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश मोती संवर्धन योजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष में एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में मत्स्य विभाग ने आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया है।

जारी शासनादेश के अनुसार, महानिदेशक, मत्स्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग योजना की निर्धारित गाइडलाइंस का पूर्ण पालन करते हुए किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि खर्च स्वीकृत सीमा के भीतर ही हो।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत राशि का उपयोग केवल उन्हीं मदों पर किया जाएगा, जिनके लिए धनराशि मंजूर की गई है। इसके अलावा योजना से जुड़े सभी आंकड़ों की शुद्धता और अभिलेखों की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक विभाग की होगी।

प्रदेश सरकार का मानना है कि इस योजना से मोती संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे मत्स्य पालन से जुड़े किसानों और उद्यमियों की आय बढ़ाने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Read Also-Sports Cricket 2027 : 2027 वनडे विश्व कप क्वालीफायर 22 फरवरी से, वेस्टइंडीज पर फिर मंडराया बाहर होने का खतरा

Related Articles

Back to top button