adevertisment Adevertiisment banner

Up News -बसुहार से सराय अकिल की सड़क मरम्मत में हो रही धांधली

 

Up News -कौशाम्बी चायल तहसील क्षेत्र अंतर्गत बसुहार से नगर पंचायत सराय अकिल को सड़क की रिपेयरिंग पीडब्लूडी की तरफ से कई दिन पहले शुरू हुआ है जिसमे मानक विहीन तरीके से मरम्मत का काम किया जा रहा है विभागीय ठेकेदार मनमानी पर उतारू है और घटिया सामग्री से मानक विहीन सड़क का निर्माण हो रहा है जिससे सड़के जल्द खराब होने की संभावना है ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का विरोध भी किया लेकिन उसके बाद भी घटिया निर्माण पर दो दिन काम रोकने के बाद फिर काम शुरू कर दिया गया है जिससे विभागीय अधिकारियों की साठगांठ से इनकार नहीं किया जा सकता पीडब्लूडी से संबंधित अधिकारी अपने आंखो में पट्टी बांध कर सड़क की रिपेयरिंग करवा रहे है |

Up News -also read-ज्ञानवापी में चादर चढ़ाने और उर्स की मांग पर 20 अप्रैल को होगी सुनवाई, चार मुस्लिमों ने की है मांग

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बदनाम करने वाले भ्रष्ट ठेकेदार और अधिकारियों की घटिया करतूत सड़क निर्माण में दिखाई पड़ रही है बसुहार से सराय अकिल को जाने वाली सड़क के दृश्य को देखकर समझ सकते हैं कि यब सब कितनी ईमानदारी से कार्य कर रहे है घटिया निर्माण पर रोक लगाए जाने और उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से की है

Related Articles

Back to top button