adevertisment Adevertiisment banner

UP News: प्रभारी जिला जज अशोक कुमार एडीजे विकास वर्मा सीजेएम इशरत परवीन व डीएम एसपी ने किया जिला कारागार वाराणसी का औचक निरीक्षण

UP News: अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती इशरत परवीन फारूकी, जिलाधिकारी चन्दौली चन्द्रमोहन गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लाग्हे द्वारा मंगलवार को केन्द्रीय कारागार एवं जिला कारागार वाराणसी जहां जनपद चन्दौली के बंदी रखे जाते है, का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। जिसमें जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव एवं जेल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रभारी जनपद न्यायाधीश द्वारा महिला एवं पुरूष बैरकों का निरीक्षण किया गया। जेल अस्पताल में बन्दियों के ईलाज तथा दवाईयों का भी निरीक्षण किया गया। और चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि बंदी मरीजों को समय पर दवा दी जाये तथा पाकशाला में भोजन के गुणवत्ता व स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिये। जेल में
निरूद्ध महिला बन्दियों की समस्याओं के बारे में भी जाना तथा उनके साथ एक छोटा बच्चा भी है। इसके संबंध में उसके भोजन में दूध के बारे में भी जानकारी ली गई। बंदियों को फ्री लीगल एडवाईजरी के बारे में अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली विकास वर्मा द्वारा जानकारियां दी गई एवं लीगल एड डिफेंस काउन्सिल को निर्देशित किया कि जिन बंदियों की जमानत सक्षम न्यायालय से खारिज हो चुकी है। उन बंदियों को चिन्हित करें तथा उनकी जमानत हेतु माननीय उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल करे। उन्होने जेल अधीक्षक जिला कारागार वाराणसी को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराए। ताकि ऐसे लोगो को कानूनी सहायता दी जा सके।

चन्दौली से सत्येन्द्र कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button