adevertisment Adevertiisment banner

UP News: क्‍लास में फोन यूज करने से रोका तो छात्र ने एमडी को मारी गोली, पढ़ें यूपी की आज की प्रमुख खबरें

न्यूज डेस्क। यूपी में निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर है। हर जिले में नगर पालिका, नगर पंचायत के साथ ही शहरों में निगम और मेयर पद के लिए चुनावी तैयारी जोरों पर है। सीएम योगी दो दिन यूपी में सभा करने के बाद आज कर्नाटक के दौरे पर हैं, जहां वह विधानसभा चुनाव को लेकर सभाएं करेंगे। रेसलर्स के आरोपों में घिरे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह से मुलाकात की है। देखिए उत्तर प्रदेश की टॉप-10 न्यूज…

क्‍लास में फोन यूज करने से रोका तो बीफार्मा स्‍टूडेंट ने कॉलेज के एमडी को मारी गोली
बरेली के लोटस कॉलेज (Bareilly Lotus College Md Shot) में कक्षा में मोबाइल यूज करने के विवाद में बी फार्मा छात्र ने बुधवार दोपहर कॉलेज एमडी को गोली मार दी। गोली चेहरे पर लगी है। छात्रों और कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। गंभीर हालत में घायल को निजी अस्पताल कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यूपी रोडवेज की ऑनलाइन सेवाएं ठप पड़ीं
उत्तर प्रदेश रोडवेज की सारी ऑनलाइन सेवाएं ठप हो गई हैं। यह सुविधा मुहैया कराने वाली मुंबई की कंपनी ‘ओरियन प्रो’ के डाटा सेंटर में साइबर अटैक हुआ था। यह व्यवस्था ठीक नहीं होने तक मैन्युअल टिकट के निर्देश दिए गए हैं।

गाजियाबाद में अखिलेश का CM योगी पर हमला
गाजियाबाद पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश ने एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री इस समय हुंकार भर रहे हैं। अगर वे स्मार्ट सिटी बनवाए होते तो इस प्रकार हुंकार नहीं भरते। काम नहीं करने के कारण इस प्रकार की बातें कही जा रही हैं। उन्होंने भाजपा की ओर से जारी किए गए गाने को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने एनकाउंटर के उठाए जा रहे मुद्दों पर भी करारा हमला बोला है।

UP के इन माननीयों ने पेश की मिसाल… 59 और 55 की उम्र में स्कूली पढ़ाई पूरी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्‍मीकि और पूर्व विधायक राजेश मिश्रा ने उत्तर प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। दोनों ने ही अपनी पढ़ाई को आगे भी जारी रखने का इरादा जताया है। मेरठ की हस्तिनापुर सीट से दो बार समाजवादी पार्टी के विधायक रह रह चुके प्रभुदयाल वाल्मीकि ने 59 साल की उम्र में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा पास कर ली। मंगलवार को घोषित परिणाम में उन्‍होंने यह परीक्षा द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण की है।

पति ने विधायकी तो पत्नी ने निकाय की दावेदारी
स्वार विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 मई तो निकाय चुनाव के लिए चार मई को मतदान होगा। 13 मई को मतगणना होगी। विधानसभा उपचुनाव की बात की जाए तो भाजपा ने अपना प्रत्याशी उतारने की बजाए यह सीट अपने सहयोगी दल अपना दल (एस) को दे दी है। अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। यह वही शफीक अहमद अंसारी हैं, जो पूर्व में स्वार नगर पालिका के सभासद से लेकर चेयरमैन तक रहे हैं। स्वार नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए उनकी पत्नी रेशमा परवीन चुनाव मैदान में हैं। रेशमा निर्वतमान चेयरमैन हैं और इस बार उन्हें भी अपना दल (एस) से टिकट मिला है। लिहाजा, दोनों ही पति-पत्नी अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

शाइस्‍ता और अशरफ की पत्‍नी फिर पुलिस के हाथों से फिसलीं!
प्रयागराज में मंगलवार को पुरामुफ्ती थानाध्यक्ष को गोपनीय को सूचना मिली कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और असरफ की पत्नी जैनब नूरी एक साथ हटवा गांव में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। गांव वालों और महिलाओं से जानकारी ली। लेकिन बुर्कानशीं महिलाओं के बीच शाइस्ता परवीन और जैनब को पहचानना उनके लिए बहुत मुश्किल साबित हुआ। महिला सिपाहियों ने बहुत कोशिश किया पर किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पायी। बाद में पुलिस को पता चला कि पुलिस के पहुंचने से पहले हो दो गाड़ियों को तेजी से गांव से बाहर निकलते देखा गया।

गाजियाबाद में हत्या कर खेत में दफनाया, बैंक डिटेल से खुला केस
गाजियाबाद में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा हुआ है। जनवरी में लापता हुए बुजुर्ग की हत्या हुई थी। गुलावटी और धौलाना के एटीएम से उनके बैंक खाते से रुपये निकाले गए थे। पुलिस ने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर देखी तो 2 लोग रुपये निकालते दिखे। उनसे पूछताछ में अब हत्या का खुलासा हुआ है। बुजुर्ग ने डेबिट कार्ड और उसका पिन अपनी जेब में रखे थे। आरोपियों ने शराब पिलाने के बाद ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। फिर जेब में रखा डेबिट कार्ड और पिन ले गए थे। शव को हापुड़ के कपूरपुर गांव के एक खेत में दफना दिया था।

चंदौली में 36 लाख कैश के साथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के माहौल में चंदौली जिले में डीडीयू जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने चेकिंग के दौरान स्टेशन से एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके पास से कुल 36 लाख रुपये कैश बरामद हुए हैं। फिलहाल जीआरपी पुलिस आयकर विभाग को सूचना देकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button