adevertisment Adevertiisment banner

UP News: शत प्रतिशत उपस्थिति वाले 63 बच्चों को आकांक्षा समिति ने सम्मानित कर किया पुरस्कृत

UP News: स्कूल चलो अभियान के प्रथम दिन आज आकांक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति मिश्रा ने उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालय कोपागंज में अध्यनरत ऐसे छात्रों को, जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2024- 25 में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई थी, उन्हें बैग/ स्टेशनरी से पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया। ऐसे कुल 63 छात्र-छात्राएं कंपोजिट विद्यालय में अध्यनरत थी, जिन्होंने गत शैक्षिक सत्र में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई थी।

आकांक्षा समिति के अध्यक्ष प्रीति मिश्रा ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र/छात्राओं को आगे लाने में आकांक्षा समिति हमेशा मदद करेगी। इस दौरान उन्होंने कक्षा एक से आठ तक में नए बच्चों का नामांकन भी किया। नए नामांकित बच्चों को रोली/ टीका लगाने एवं फूलमाला पहना कर स्वागत कर नामांकन का शुभारंभ भी आकांक्षा समिति द्वारा किया गया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी की धर्मपत्नी आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा ने कहा कि छोटे बच्चों को देखकर बहुत खुशी होती है और बच्चों की आंखों में चमक यह बताती है कि बच्चे बहुत उत्साहित है और विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बेहतर है। मैं सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देती हूं।

UP News: also read- Noida Fire News: सेक्टर 18 की इमारत में भीषण आग, रस्सी के सहारे बचाई गईं कई जिंदगियां

मुख्य विकास अधिकारी की धर्मपत्नी श्रीमती मनीषा भंडारी ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया और कहा कि आप बड़े होकर विद्यालय, समाज और देश का नाम रोशन करें। इस दौरान अन्य सदस्या श्रीमती दिशा उपाध्याय सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज ओमप्रकाश तिवारी एवं उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालय कोपागंज के समस्त स्टाफ एवं अध्यनरत छात्र/छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button