adevertisment Adevertiisment banner

Up Politics -इंडिया गठबंधन के दलों को भारत की संस्कृति और संस्कार रास नहीं आते:डा दिनेश शर्मा

Up Politics -राज्यसभा संासद व पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश डा दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सपा ऐसे इंडिया गठबंधन के दलों को भारत की संस्कृति और संस्कार रास नहीं आते हैं।  इन्होंने विशेष कर कांग्रेस के सहयोगी समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ पदाधिकारी ने तो हिन्दू धर्म  को  धोखा तक बता दिया है। अब ये दल गठजोड बनाकर हिन्दू धर्म को अपमानित कर रहे हैं। अगर इन दलों के नेताओं को हिन्दू सनातन धर्म से इतनी ही परेशानी है तो फिर इन्हें अपने चुनावी  नामांकन में  भी अपने आपको धर्म के कलाम में हिन्दू नहीं लिखना चाहिए। इन नेताओं के मन में तुष्टीकरण व जातिवाद का कीडा है जो समय समय पर कुलबुलाने लगता है। कांग्रेस  पर सनातन के अपमान  के लिए  सुनियोजित अभियान चलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि मोदी को रोको, नहीं तो सनातन आ जाएगा।

वहीं दूसरी ओर उसके सहयोगी डीएमके सनातन की तुलना कोरोना जैसी बीमारियों से करते हैं। इस कडी में सपा के एक बडे नेता  तो हिन्दू देवी देवताओं को लेकर आए दिन तमाम अपमानजनक बाते कहते रहते हैं। इन लोगों को जान लेना चाहिए कि सनातन को रोकना अथवा समाप्त करना  उनके बस की बात नहीं है। सनातन एक परम्परा और समन्वय का नाम है। नैमिषारण्य तीर्थ अन्तर्गत पहला आश्रम में पहला आश्रम महंत नारायण दास के सानिध्य व ब्राह्मण चेतना परिषद के तत्वावधान में आयोजित ब्राह्मण समागम व भगवान परशुराम की मुर्ति का अनावरण व खिचड़ी भोज कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शामिल हुये।

Up Politics -also read-Meerut News :प्रेमी जोड़े ने पहले निभाईं शादी की सारी रस्में, फिर उठाया दिल दहला देने वाला कदम

नैमिषारण्य में हजारों की संख्या में आये साधु संतों एवं ब्राह्मण समाज के पुजारी एवं बटुकों को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देवी देवताओं को कोसने वाले दल  ब्राह्मण सम्मेलन का ढोंग कर रहे हैं।  पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर की बात होने पर  तारीख नहीं बताने का तंज कसने वाले जान लें कि  अब 22 जनवरी को प्रभु राम भव्य मंदिर में  विराजने जा रहे हैं। यह जाति नहीं बल्कि श्रेष्ठ जीवन जीने का संस्कार है। यह बदला लेने के लिए नहीं बदलाव लाने के लिए है। ये किसी का अहित नहीं करता है बल्कि हर कार्य में समाज के हर वर्ग को जोडने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि ऋषि मुनियों ने  नैमिशारण्य में  तप किया जिससे कि भारत की संस्कृति  सर्वोच्च स्थान पर पहुच सके। विदेशी आक्रान्ताओं ने भारत को लूटने में कोई कोर कसर नहीं रखी थी तथा वे केवल भारत की सांस्कृतिक विरासत को  नहीं लूट सके क्योंकि इसके संरक्षण का कार्य ब्राह्मणों ने किया था। आक्रान्ताओं ने मंदिरों को नष्ट किया ब्राह्मणों की शिखा काटी जनेऊ को जलाया पर जब संस्कृति पर हमला किया तो ब्राह्मणों ने  धर्म ग्रन्थों को कंठस्थ करने के बाद उनका फिर से लेखन कर दिया। इसीलिए सनातन था सनातन है और सनातन रहेगा। यहां के रग रग में सनातन है और कण कण में ईश्वर का वास है। इस अवसर पर विधायक शशांक त्रिवेदी जी, ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी, राष्ट्रीय सचिव रंजन दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु अवस्थी, मरीश अवस्थी, प्रदेश महासचिव सुशील मिश्रा, प्रदेश सचिव आशुतोष तिवारी, संचालक अभिषेक त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जी.डी. शुक्ला, भाजपा नेता सुनील शुक्ला आर डी द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button