adevertisment Adevertiisment banner

उत्तर प्रदेश : 24 जिलों में कोरोना के सक्रिय मामले शून्य, 26 नए मरीजों की पुष्टि हुई

लखनऊ। प्रदेश के 24 जिलों में कोरोना महामारी के सक्रिय मामले शून्य हैं। इसमें अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली और सीतापुर में शनिवार को कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।

यह जानकारी कोविड नियंत्रण के लिए गठित टीम-9 की बैठक के दौरान दी गई। अपर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं पाया गया, जबकि मात्र 12 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। 24 घंटे में 2.31 लाख कोविड सैंपल की जांच की गई और 26 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

इसी अवधि में 15 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन 7.7 करोड़ हो चुका है। अब तक 6.46 करोड़ नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या कुल 250 है। कोरोना की रिकवरी दर 98.7 फीसदी है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही। अब तक 7.32 करोड़ कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button