adevertisment Adevertiisment banner

Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने युवाओं के बीच दिखाया फिटनेस का जज्बा, लगाए पुश-अप

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि फिट उत्तराखंड से ही समृद्ध उत्तराखंड बनेगा। उन्होंने राज्यवासियों खासकर युवाओं से रोजाना आधा घंटा व्यायाम करने, पौष्टिक आहार ग्रहण करने व नशे से दूर रहने का आह्वान किया है।

रविवार को एथलेटिक्स ग्राउण्ड, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉले, रायपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार ( सेवा, सुशासन और विकास ) के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर फिट इण्डिया रन का फ्लैग ऑफ के मौके पर यह बातें कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और पुश-अप लगाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर, उन्हें फिट इंडिया की शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे ड्रोन कोर्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं को ड्रोन भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे हुए हैं। यह तीन वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और जनहित को समर्पित रहे। उन्होंने युवाओं को देखकर अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि वो भी बचपन में अधिकांश समय शारीरिक, खेल गतिविधियां में बीतते थे। आज जिन भी खिलाड़ियों ने देश का नाम बढ़ाया है, उनकी यात्रा असाधारण परिस्थितियों में शुरू हुई। उन्होंने युवाओं से जीवन में अपने सपनों के प्रति पक्की इच्छाशक्ति और विकल्प रहित संकल्प रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति उन्नति कर राज्य की प्रगति में योगदान देगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों की स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया। यह फिट इंडिया मूवमेंट अब जन आंदोलन बना गया है जो हर घर, गांव और शहर तक पहुंचा है। राज्य सरकार भी इस मिशन में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। सरकार, राज्य में खेल सुविधा बढ़ाई गई हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड से ही पूरे देशवासियों को मोटापे, ओबेसिटी व सही खाना पान को लेकर जागरूक किया था। राज्य की ओर से 38 वें राष्ट्रीय खेलों की सफल मेजबानी की गई। जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में भी की थी। 38 वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 103 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया।

Uttarakhand: also read- Jagdalpur News-बस्तर जिले के चार संग्रहण केंद्रों में रखे गए धान की हाेगी नीलामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित एवं खेल उपकरण भी क्रय किए जा रहे हैं। जो राज्य के खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, जिला अधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह, राजेश ममगाई एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button