adevertisment Adevertiisment banner

Uttarakhand: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार संग पहुंचीं केदारनाथ धाम, की विशेष पूजा-अर्चना

Uttarakhand: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार प्रातः अपने परिवार के साथ पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचीं। सुबह 7 बजे मंदिर में दर्शन-पूजन कर उन्होंने देश और दिल्ली प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री गुप्ता वर्तमान में भाजपा सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड यात्रा पर हैं।

केदारनाथ हेलीपैड पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एवं केदार सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर भव्य स्वागत किया। दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र केदारनाथ धाम में अपने परिवार संग पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उन्हें बाबा केदार का प्रसाद, रुद्राक्ष की माला एवं विभूति भेंट स्वरूप प्रदान की। समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की और उन्हें अनुकरणीय बताया।

Uttarakhand: also read- DU SOL Admission 2025: बिना CUET के शुरू हुआ एडमिशन, स्टूडेंट्स को मिली बड़ी राहत

उल्लेखनीय है कि रविवार को मुख्यमंत्री गुप्ता ने हरिद्वार में गंगा स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया तथा यमुना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने हरिद्वार स्थित हरिहर आश्रम में जगद्गुरु स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से भी भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button