adevertisment Adevertiisment banner

Uttarakhand: विधायक राजकुमार पोरी ने किया कई विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

Uttarakhand: विधायक राजकुमार पोरी इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने हेतु निरंतर सक्रिय हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने पौड़ी ब्लॉक के ल्वाली क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

विधायक पोरी ने ल्वाली-निग्याणा से तल्ला पाबौ-बिरसिंग्या-मल्ला पाबौ तक बनने वाले ग्रामीण मोटर मार्ग के प्रथम चरण निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क निर्माण क्षेत्रीय आवागमन को सुलभ बनाएगा तथा स्थानीय लोगों को आवश्यकीय सुविधाओं से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।

इसके साथ ही उन्होंने नाबार्ड मद के अंतर्गत स्वीकृत ल्वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का भी भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। यह सिंचाई परियोजना क्षेत्र के कृषकों के लिए लाभकारी साबित होगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होने की संभावना है।

विधायक ने राज्य योजना के तहत डडुवादेवी से डांग गांव तक 4 किलोमीटर लंबी मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर ल्वाली बाजार में स्थानीय जनता ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों, फूलमालाओं और उत्साहपूर्ण स्वागत के साथ विधायक का अभिनंदन किया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक पोरी ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने, स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने, पेयजल समस्याओं के समाधान और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए तेजी से योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं और निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Uttarakhand: also read- Kaushambhi News: अन्याय के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाती रही है कांग्रेस- राजकुमार यादव

इस अवसर पर मनोज ज़ख्मोला, राकेश रूडोला, महावीर सिंह, देवेंद्र सिंह, नीरज पटवाल, पूनम देवी, जसपाल बुटोला, हरिमोहन जुयाल, सुबोध नैथानी, प्रेम सिंह नेगी, संपूर्णानंद नैथानी, केसर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button