adevertisment Adevertiisment banner

Varanasi: केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने श्री काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

Varanasi: केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोमवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत हाजिरी लगाई और दर्शन पूजन किया। केन्द्रीय मंत्री ने दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद बाबा विश्वनाथ और कालभैरव से देश में सुख समृद्धि की मंगलकामना की। बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन के बाद इसकी फोटो भी केन्द्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

Varanasi: also read- Himanchal Pradesh: दीपावली पर एचआरटीसी की स्पेशल बसों की बुकिंग पूरी

उन्होंने लिखा कि आज काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन व पूजन करने का सौभाग्य मिला। महादेव का आशीर्वाद सदैव सब पर बना रहे। सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना। इसी तरह कालभैरव का दर्शन् कर लिखा कि काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उनके आशीर्वाद से सभी का जीवन मंगलमय हो, यही कामना करता हूँ। दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद केन्द्रीय मंत्री आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। परिसर स्थित स्वतंत्रता भवन सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में केन्द्रीय मंत्री 53 मेधावियों को मेडल और 7 को विशेष पुरस्कार देंगे। समारोह में 1954 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Back to top button