adevertisment Adevertiisment banner

Viksit Bharat Sankalp Yatra -विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम नायकपुरवा गांव में हुआ आयोजित

इसके बाद एलईडी वैन के माध्यम से  विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित प्रधानमंत्री का संदेश देखा व सुना गया। इस दौरान पर संयुक्त सचिव ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों व अन्य लोगों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस मौके पर आईसीडीएस विभाग द्वारा पोषण मिशन, स्वयं सहायता समूह, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता, स्टेट  बैंक प्रबंधक द्वारा जन सुरक्षा योजनाओं एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित स्टॉल तथा समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, जल जीवन मिशन, कृषि विभाग, पंचायत राज विभाग आदि के द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रचार किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, वृद्धावस्था एवं निराश्रित पेंशन योजना, स्वयं सहायता समूह, आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी के लाभार्थी आदि ने योजनाओं के लाभ से हुए उनके जीवन में बदलाव के अनुभव साझा किए तथा प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, घरौनी, आयुष्मान कार्ड तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को जिला पंचायत सदस्य व ग्राम सचिव ने प्रमाण पत्र दिया।
वहीं जिला पंचायत सदस्य संध्या पाण्डे व ए एन एम रश्मि तिवारी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम के बारे में ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। संयुक्त सचिव ने बड़ी संख्या में लोगों के प्रतिभाग करने तथा भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर प्रसन्नता व्यक्ति की। इस मौके पर  विपिन पाण्डे,सुनील कुमार प्रधान नायकपुरवा, प्रमोद कुमार वर्मा,  गंगा दीन वर्मा ग्राम प्रधानइचौली,सचिव शिवमूरत सिंह, जीतेन्द्र कुमार शिवहरे, सियाराम विश्वकर्मा प्रधान फत्तेपुरवा, भाजपा के पदाधिकारी सहित अन्य विभागों के तहसील  स्तरीय अधिकारी  तथा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button