International News: अमेरिका में बंगाल दिवस की धूम! विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया ‘वंदे मातरम’

अटलांटा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने पश्चिम बंगाल दिवस का आयोजन किया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

International News: अमेरिका के अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ का शानदार आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, परंपराओं और उसकी जीवंत भावना का अद्भुत जश्न मनाया गया। समारोह में पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथिंद्र बोस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह में अमेरिका में रह रहे बंगाली और भारतीय समुदाय के प्रवासियों ने बढ़-चढ़कर और बेहद उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का एक भावुक और देशभक्ति से ओत-प्रोत क्षण तब आया, जब विधानसभा अध्यक्ष बोस ने उपस्थित भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर अत्यंत श्रद्धाभाव से ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गान किया।

अटलांटा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा कि पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, कला और भावना का जश्न मनाया गया। पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री रथिंद्र बोस इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। पश्चिम बंगाल के भारतीय समुदाय के लोगों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत भरभरा कर गिरी, 6 मजदूरों की मौत; मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

इससे पहले अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत डॉ. सुमित सेठ ने विधानसभा अध्यक्ष बोस का दूतावास परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस कूटनीतिक मुलाकात के दौरान दोनों के बीच भारत-अमेरिका संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, सुदूर विदेश में रह रहे भारतीय प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने और उनके साथ रचनात्मक जुड़ाव के नए तौर-तरीकों को तलाशने पर विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ।

यह आयोजन वैश्विक पटल पर भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने में सफल रहा।

रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी

Related Articles

Back to top button