adevertisment Adevertiisment banner

Lucknow-महिलायें भी कृषी मंडी योजनाओ से हुई रूबरू, ग्रामीण फाउंडेशन इंडिया ने कराया भ्रमण

Lucknow- महिलाओं को कृषि मंडी के योजनाओं से रूबरू कराने, महिलाओं को मडिंयों में कृषि उत्पादों के क्रय विक्रय से जोड़ने व मंडियों की कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के उद्देश्य से ग्रामीण फाउंडेशन इंडिया द्वारा सिद्धार्थ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से जुड़े महिला किसानों को बस्ती मंडी स्थल का भ्रमण करा जानकारी दी गई.

इस दौरान मंडी सचिव महेंद्र कुमार गुप्त नें महिलाओं को कृषि उत्पादों के क्रय विक्रय हेतु ई नाम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए महिला किसानों उक्त पोर्टल पर पंजीकृत होने के लिए आह्वान किया. जेष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक संदीप कुमार नें मंडी में उत्पादों के खरीद फरोख्त के लिए एफपीओ और किसानों द्वारा लाइसेंस के लिए किये जाने वाले आवेदन प्रक्रिया के बारे सहजता से समझाया. उन्होंने एफपीओ से जुडी महिलाओं से कहा की अगर उन्हें आवेदन में किसी तरह की असुविधा आती है तो वह निर्धारित कागजात के साथ मंडी स्थल कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकती हैं.

एनआरएलएम के ब्लाक मिशन प्रबधंक राजमणि नें महिला समूहों की सदस्यों को एफपीओ से जुड़ने की प्रक्रिया पर जानकारी दिया. ग्रामीण फाउंडेशन इंडिया की सीनियर प्रोग्राम मैनेजर अनीता यादव नें एफपीओ में महिलाओं की भागीदारी बढाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा की पुरुष किसानो की तरह महिलाएं भी आगे आकर मंडी की गतिविधियों से जुड़ें.

सिद्धार्थ एफपीसी के निदेशक राममूर्ति मिश्र नें एफपीओ द्वारा की जा रही गतिविधिओं की जानकारी दी. निदेशक बृहस्पति पाण्डेय नें कृषि उत्पादों को एफपीओ के जरिये बेंचने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला. जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष कुमार और प्रशिक्षिका अनुपमा वर्मा नें महिला किसानों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी.

इसके बाद महिलाओं नें अनाज मंडी, सब्जी मंडी और फल मंडी का भ्रमण करा कर कृषि उपज के वजन, क्रय विक्रय, और निर्यात की प्रकिया और लाइसेंस प्रणाली पर सम्पूर्ण जानकारी दी गई. इस मौके पर अनेकों महिला किसान मौजूद रहीं|

Related Articles

Back to top button