adevertisment Adevertiisment banner

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया होश, दिल्ली AIIMS में हैं भर्ती

दिल्ली. 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राजू श्रीवास्तव के तमाम फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है. राजू को गुरुवार सुबह होश आ गया है. राजू बीते 15 दिनों से AIIMS में भर्ती हैं. डॉक्टर्स की टीम उनके हर पल को मॉनिटरिंग कर रही है. सभी को उम्मीद थी कि राजू ठीक हो जाएंगे. हर कोई राजू के सेहतमंद होने की दुआएं कर रहा था और गुरुवार को राजू को आखिरकार होश आ गया.
राजू श्रीवास्तव के PRO और एडवाइजर अजीत सक्सेना ने कहा कि राजू श्रीवास्तव को सुबह 8.10 बजे होश आ गया था. राजू के होश में आने से कॉमेडियन के परिवार के चेहरों की मुस्कान लौट आई है. राजू के तमाम फैंस, जो उनके जल्दी सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे थे, उन्होंने भी अब राहत की सांस ली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजू को सुबह 8.10 बजे होश आया. इसके बाद 9 बजे डॉक्टर्स की टीम ने राजू की कंडीशन को भी चेक किया.

Related Articles

Back to top button