adevertisment Adevertiisment banner

जानलेवा कोरोना: नए मामलों में 41 फीसदी का इजाफा, पिछले 24 घंटों में 5,233 नए केस

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले एक बार फिर तेज़ी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में 5,337 नए मामले सामने आए और 7 लोगों की मौत हुई है. बड़ी बात यह है कि मंगलवार के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में 41 फीसदी का इजाफा हुआ है.

दरअसल, देश में बीते दिन कोरोना के 3714 नए मामले दर्ज हुए थे. वहीं, आज ये संख्या बढ़कर 5 हजार के पार जा पहुंची है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 28 हजार 857 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 715 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 4 करोड़ 26 लाख 36 हजार 710 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में गिरावट के बाद एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है. इस बीच मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत होने से दिल्ली स्वास्थ्य विभाग को परेशान में डाल दिया है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में दिल्ली में 450 नए मामले सामने आने के साथ ही एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 1.92 प्रतिशत बढ़कर 4.94% हो गया. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को कोरोना संक्रमण की 3.47 पॉजिटिविटी रेट के साथ 247 नए कोरोना संक्रमित सामने आए थे, वहीं रविवार के दिन 1.91 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट के साथ 343 संक्रमित सामने आए थे.

अबतक 194 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 194 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक वैक्सीन की 194 करोड़ 43 लाख 26 हजार 416 डोज़ दी जा चुकी हैं.

Related Articles

Back to top button