adevertisment Adevertiisment banner

पीएम के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, अब धर्मशाला में सिर्फ एक रात ही रुकेंगे मोदी

धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब हिमाचल प्रदेश में एक ही रात रुकेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है। इसके तहत अब पीएम मोदी पहली बार देश के सभी मुख्य सचिवों की कान्फ्रेंस में मात्र 16 जून की रात्रि को ही धर्मशाला सर्किट हाउस में ठहराव करेंगे। हालांकि 16 जून को पीएम मोदी सुबह ही धर्मशाला में सीएस कान्फ्रेंस का उद्घाटन करने के लिए पहुंच जाएंगे। 16 जून को धर्मशाला सर्किट हाउस में ही रात्रि ठहराव करंेगे, जबकि 17 जून को शाम तक सीएम सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। हालांकि शाम को वापस लौट जाएंगे। हालांकि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश में पहली बार दो दिन रहने का शेड्यूल प्रस्तावित था, जिसमें 16 व 17 जून को यहंा रुकने की बात कही जा रही थी। इतना ही नहीं, राज्य भर में उसी तर्ज पर तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही थीं, लेकिन अब तक प्रदेश सरकार व जिला कांगड़ा प्रशासन को मिले शेड्यूल के तहत पीएम का धर्मशाला में एक ही रात्रि का ठहराव प्रस्तावित किया गया है। गौर हो कि दो दिवसीय दौरे पर 16 व 17 जून को जिला कांगड़ा के धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली देश के मुख्य सचिवों की पहली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के तहत अब प्रधानमंत्री पहली बार धर्मशाला के सर्किट हाउस में एक रात्रि का ठहराव भी करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को एक दिन धर्मशाला के सर्किट हाउस में ठहराने की व्यवस्था को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य छेड़ा गया है।

इससे पहले देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 जून को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद 10 जून को राष्ट्रपति सर्किट हाउस धर्मशाला में रात्रि निवास करेंगे, जबकि 11 जून को जनजातीय पर्यटक स्थल सिस्सू के लिए उड़ान भरेंगे। वहां पर अटल टनल रोहतांग का दीदार करने के बाद कुल्लू एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उधर, उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री के धर्मशाला के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां चल रही हैं। अब तक मिले शेड्यूल के अनुसार प्रधानमंत्री धर्मशाला में 16 जून की रात्रि को ठहराव करेंगे।

Related Articles

Back to top button