adevertisment Adevertiisment banner

सोनाली फोगाट मौत केस की हो सकती है CBI जांच, खट्टर की मांग पर गोवा CM ने दिए संकेत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेत्री और अभिनेत्री सोनाली फोगाट के मौत की जांच सीबीआई कर सकती है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसके संकेत दिए हैं। रविवार को सीएम सावंत ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फोगाट की कथित हत्या के मामले में सीबीआई जांच का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा, ‘वह चाहते हैं कि सीबीआई इस मामले को अपने हाथ में ले। फोगाट के परिवार ने सीएम खट्टर से मुलाकात की थी। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। आज सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। यदि आवश्यक हुआ तो इस मामले को सीबीआई को सौंप देंगे।”
आपको बता दें कि सोनाली फोगाट के परिवार ने शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की और अभिनेत्री की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की।
गोवा पुलिस ने शनिवार को कथित ड्रग तस्कर और रेस्तरां के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले फोगट के निजी सहायक सुधीर सांगवन और उनके सहायक सुखविंदर सिंह पर 42 वर्षीय अभिनेता की हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कहा था कि उन्होंने उसे कुछ पिलाया, जिसके बाद फोगाट की तबीयत बिगड़ी। इनका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Related Articles

Back to top button