adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या की रामलीला में तोड़े पिछले वर्ष के सारे रिकॉर्ड

अयोध्या। डॉ0 सुनील कुमार सिंह सिविल जज सीनियर डिवीज़न ललितपुर द्वारा अवगत कराया गया कि आज दूसरे दिन बाल रूप भगवान राम और लक्ष्मण और जाने-माने फिल्म स्टार शहबाज खान ने रावण की भूमिका मैं स्टेज पर अपने अभिनय से दर्शकों को मोहित कर लिया अयोध्या के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी)जी ने कहा कि पहले दिन ही अपने पिछले वर्ष के सारे रिकॉर्ड तोड़े। दूरदर्शन का धन्यवाद करता हूं जो कि भगवान श्री राम के भक्त तक पहुंचती है और उन्होंने बताया कि अयोध्या कि रामलीला उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृति मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी के सहयोग मार्गदर्शन से होता है यह रामलीला मेरी मां फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जाती है।

अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बताया कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है, जिसे भगवान श्री राम के भक्तों ने बनाया है कोरोना काल के समय में वह अपने घरों में बैठकर अयोध्या की रामलीला को देख पाएंगे।अयोध्या की रामलीला में मुख्य किरदार निभा रहे हैं सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे और जाने-माने सुपरस्टार विंदू दारा सिंह हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे विश्व प्रसिद्ध गायिका व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी माता सब्री की भूमिका में नजर आएंगी।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मालिक ने बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के भक्तों ने 18 करोड से भी ज्यादा दुनिया के कोने कोने में देखा|शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे । भाग्यश्री माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी।रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे। जाने माने सुपरस्टार राहुल बुच्चर प्रभु श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे ।राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे । राजेश पुरी नारद की भूमिका में नजर आएंगे।

अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे। अयोध्या की रामलीला रोज शाम 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक दूरदर्शन एवं डीडी भारती पर लाइव दिखाई और पुनः प्रसारण सुबह 9:00 से 12:00 डीडी भारती पर और दोपहर 3:00 से 6:00 बजे डीडी नेशनल पर दिखाई जाएगी लक्ष्मण किला सरयू नदी तट के किनारे दिखाई जाएगी।अयोध्या की रामलीला मैं 8 तारीख को जानी-मानी अभिनेत्री भाग्यश्री सीता माता की भूमिका निभाएंगे और साथ में राम की भूमिका में जाने-माने सुपरस्टार राहुल नजर आएंगे|

Related Articles

Back to top button