adevertisment Adevertiisment banner

आम जनमानस के लिए होना चाहिए नेताओं का काम : मेनका गांधी

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया तत्पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं की आवश्यक बैठक को संबोधित किया।

श्रीमती गांधी ने कहा कि हम राजनीतिक लोग हैं। हमारा काम है हर इलेक्शन जीतना। इलेक्शन तभी जीता जा सकता है जब हम लोगों के लिए अच्छा अच्छा काम करे।मैं कल जब आई तो देखा पूरा शहर बंद था। आज दिशा मीटिंग में मैने निर्देश दिये हैं कि कोरोना के कारण शहर बंद नही होगा। केवल कोरोना संक्रमण वाले के आसपास के मकानों पर पाबंदी होगी।पूरे गली व शहर में पुलिस की नाकाबंदी नही होगी। किसी को कोई पुलिस प्रशासन पेनाल्टी नही लगायेगा। आवश्यक समान लेकर जो ट्रके लोडिंग अनलोडिंग के लिए आती है उसकी पाबंदी नही होगी।

श्रीमती गांधी ने कहा कि आने वाले दिनों में हम सबको त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से जुटकर जीत का परचम फहराना है। इसके लिए सभी दिग्गज नेताओं , पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जुटकर काम करना होगा।उन्होंने कहा मैं सभी 26 मण्डलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करोगी। आप बूथ अध्यक्ष के माध्यम से गांव की दिक्कतों व परेशानी की जानकारी दीजिए। श्रीमती गांधी ने कहा आप समस्या बताइए हम समाधान करेंगे।
का ब्ल मुद्रा बैंक लोन के लिए लड़ाई झगड मण्डल अध्यक्ष व ।इस दौरान मेनका संजय गांधी ने कार्यालय परिसर में नीम का पौध रोपित किया।संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सांसद मेनका संजय गांधी सहित आये हुए सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया।प्रवक्ता रघुवंशी ने बताया कि बैठक में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतबख्श सिंह चुन्नू, सिंह, अजय विक्रम सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button