adevertisment Adevertiisment banner

झूठी सरकार का उत्तर प्रदेश से होगा सफाया : अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का होम आइसोलेशन समाप्त हो गया है। होम आइसोलेशन में गए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज से समाजवादी विजय रथ यात्रा का नौवां चरण प्रारंभ किया और उन्नाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ लेकर उन्नाव में जनता के बीच पहुंचे और कहा कि भारतीय जनता पार्टी से झूठी कोई भी सरकार देश में नहीं है। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी ने तो बड़े-बड़े भाषण और विज्ञापनों में कहा है कि हमने लाखों नौकरियां दी हैं, तो युवाओं को नौकरियां क्यों नहीं मिली। अब समाजवादी विजय रथ निकला है, आने वाले समय में इस झूठी सरकार का सफाया होगा।अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में मेट्रो का शिलान्यास हुआ था, उसी मेट्रो का उद्घाटन करने जा रहे हैं। कानपुर में तो यह मेट्रो बहुत पहले बन जाती लेकिन हमारे अनुपयोगी, नाकाम सीएम ने बहुत समय लगा दिया। उनसे ज्यादा मुकदमे किसी और मुख्यमंत्री पर नहीं होंगे।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठी सरकार है इसने तो यह भी कह दिया कि ऑक्सीजन से किसी की जान नहीं गई। कोरोना काल में उन्नाव, प्रयागराज व काशी में लाशें बह रहीं थी सरकार कहती है कि आक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई। लोग सर्दी में तउ़प रहे हैं कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज अस्पतालों की बहुत बुरी दुर्दशा है, अस्पतालों में इलाज, दवाइयां, बेड नहीं है। आज लोग अस्पतालों में तड़प रहे हैं लेकिन यह सरकार कोई इंतजाम नहीं कर पा रही है। सपा मुखिया ने कहा कि अभी भी नौजवानों को लैपटॉप नहीं मिला है। उन्नाव में किसी नौजवान को लैपटॉप नहीं मिला। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री समाजवादी सरकार में खरीदी गई गाड़ी व प्लेन से ही चलते हैं।

Related Articles

Back to top button