adevertisment Adevertiisment banner

Business News- भारत लगातार तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का अध्यक्ष चुना गया : प्रल्हाद जोशी

Business News - India elected as president of the International Solar Alliance for the third consecutive time: Pralhad Joshi

Business News- केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को बताया कि भारत को नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन-2026 के दौरान अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के नौवें सत्र में लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने फ्रांस को आईएसए का दोबारा सह-अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आईएसए के नौवें सत्र में हमने एक बुनियादी विश्वास को फिर दोहराया है कि प्रगति तभी सार्थक होती है, जब उसका लाभ सभी को मिले। जोशी ने कहा कि सभी सदस्य देशों ने भारत पर भरोसा जताया है। इसके लिए भारत सरकार की ओर से मैं सभी सदस्य देशों का आभार जताता हूं। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सौर सहयोग को आगे बढ़ाने और प्रगति का लाभ समान रूप से सभी तक पहुंचाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने कहा कि भारत ‘सशक्त बनाने के लिए ऊर्जा’ के दृष्टिकोण और ‘एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड’ के सिद्धांत के तहत अंतरराष्ट्रीय सौर सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। जोशी ने कहा कि इसी विश्वास ने 2015 में भारत और फ्रांस को मिलकर अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि आज आईएसए के 130 हस्ताक्षरकर्ता और सदस्य देशों के साथ यह दृष्टिकोण अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक सशक्त मंच बन चुका है। खासकर वैश्विक दक्षिण के देशों के लिए यह महत्वपूर्ण है।

चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी-2026 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो नवंबर को किया था। यह पांच नवंबर को संपन्न होगा।

Read Also-Bollywood News Today-रश्मिका मंदाना का तांडव अवतार, ‘मैसा’ का पहला गाना हुआ रिलीज

Related Articles

Back to top button