adevertisment Adevertiisment banner

पाकिस्तान: सुरक्षा बलों के वाहन पर आतंकी हमला, पांच की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के वाहन पर हमला किया, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने शनिवार रात एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों के वाहन पर आतंकवादियों के हमले में पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।

उसने बताया कि जब हमला हुआ तो अर्धसैनिक बलों फ्रंटियर कॉर्प्स और लेवीज के सदस्य वाहन में थे। बयान में कहा गया है, “क्षेत्र से आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।” पाकिस्तान में हाल में खैबर पख्तूनख्वा और दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है।

Related Articles

Back to top button