adevertisment Adevertiisment banner

Crime news: शादी समारोह में फायरिंग के दौरान युवक को लगी गोली, मौत

Crime news: योगी सरकार और डीजीपी के सख्त आदेश के बाद भी शादी समारोह में हर्ष फायरिंग रूक नहीं पा रही है। इसका ताजा मामला राजधानी में देखने को मिला। कैसरबाग थानाक्षेत्र में रविवार की रात्रि शादी समारोह के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान एक गोली युवक को लगने से मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही परिजनों की तहरीर पर हर्ष फायरिंग करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पेपर मिल कालोनी निशातगंज निवासी चंद्रकांत खरे का इकलौता पुत्र आयुष खरे रविवार की रात कैसरबाग निवासी गौतम सोनकर की बहन की हल्दी रस्म में गया था। शादी में जश्न का माहौल था लोग नाच गा रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। इसी बीच एक गोली ाआयुष खरे को लग गई जो गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल में डॉक्टर ने देखते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही शादी समारोह में खुशियों का माहौल गम में बदल गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए और चीख पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक आयुष बीए की पढ़ाई में बीच में छोड़कर प्राइवेट जाब करने लगा था। पढ़ाई के दौरान उसकी गौैतम सोनकर से दोस्ती हुई थी। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि थानाक्षेत्र कैसरबाग को एक सूचना प्राप्त हुई कि एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग हुई। उसमें एक व्यक्ति जिसका नाम आयुष खरे उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र चंद्रकांत खरे है, उसकी गोली लगने से मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। हमारी टीमे लगी हुई है जल्द से जल्द जो अभियुक्त है जिसके द्वारा फायरिंग की गई थी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक 12 पेपर मिल कालोनी स्टाफ क्वाटर निशातगंज का रहने वाला था। 

Related Articles

Back to top button