adevertisment Adevertiisment banner

बिहार के सारण में स्कॉर्पियो पलटने से पांच की मौत

पटना। बिहार के सारण जिले में मशरक प्रखंड के बसंतपुर बगही में गुरुवार देररात स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर कर्कुदरिया नहर में गिर जाने से पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह लोग श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी के शव बाहर निकाले। पुलिस के मुताबिक यह स्कॉर्पियो नहर में पुल से 20 फीट नीचे पानी में समा गई थी। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में चार लोग गोपालगंज जिले के और और एक सारण जिले का निवासी बताया जा रहा है। सभी लोग गोपालगंज के बैकुंठपुर से सीवान जिले के बसंतपुर स्थित बगही में एक श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतकों में हमीदपुर पंचायत के सोनवलिया गांव के मुखिया के पिता और भतीजा भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनावलिया गांव निवासी दिनेश सिंह (60), लालबाबू साह (42), सुधीर कुमार (15) और एकडेरवा गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। अन्य एक व्यक्ति की पहचान जिले के मशरख थाना क्षेत्र के पद्मपुर गांव निवासी रामचन्द्र साह (60) पिता रतन साह के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button