adevertisment Adevertiisment banner

मप्र: कमलनाथ ने बीजेपी पर बोला हमला, बताया- ‘बेनकाब जनता पार्टी’

भोपाल, 5 अक्टूबर। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की भीड़ पर लग्जरी गाड़ियां चढ़ाने के मामले में देश भर में हो रहे विरोध के बीच आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी अब ‘बेनकाब जनता पार्टी’ है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए लिखा है ‘एक कृषि प्रधान देश में, किसानों की गाड़ी से रौंदकर हत्या से वीभत्स कुछ नहीं हो सकता। बीजेपी अब बेनकाब जनता पार्टी है।’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इस संबंध में ट्वीट के जरिए लिखा है ‘जो अपराधी है, वो खुला घूम रहा है और जो पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दुख दर्द बांटने जाना चाह रहा, उसे हिरासत में लेकर रखा है, वाह भोगी जी वाह।’ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी लखीमपुर खीरी मामले में लगातार ट्वीट कर इस मुद्दे को उठा रहे हैं। उन्होंने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट, रीट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘प्रियंका गांधी’ किसानों के साथ हैं।

Related Articles

Back to top button