adevertisment Adevertiisment banner

मुख्यमंत्री ने स्काउट गाइड व एन एस एस स्वयंसेवकों की प्रशंसा व सम्मान

धमतरी। कबीर सत्संग मेला परख व युवोदय कार्यक्रम का दो दिवसीय भव्य आयोजन डोंगेश्वर धाम देवपुर में किया गया। जिसमें संत मंडली सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ तथा निष्ठा साहेब संत रविकर साहेब व ख्याति प्राप्त गायकों व मोटिवेशनल अतिथियों के माध्यम से पारख सिद्धांत व युवाओं को प्रेरित करने वाला आकर्षक व्याख्यान दिया गया। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली के रासेयो व दी ब्लू ब्रिगेड स्वयंसेवक स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं ने स्वागत व्यवस्था अनुशासन मंच व्यवस्था एवं भोजन पानी व नाश्ता वितरण में भरपूर योगदान देकर मेला स्थल में सेवा प्रदान किया तथा शानदार दो दिवस संस्कृति कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों के सेवा कार्य की तारीफ की तथा उन्हें सम्मानित भी किया। प्राचार्य श्रीमती एस रामटेके, अध्यक्ष घनश्याम साहू, रा से यो कार्यक्रम अधिकारी गणेश प्रसाद साहू ,श्रीमती मंजूषा साहू गाइड डी ओ सी, गोपेश साहू खेल शिक्षक, व कार्यक्रम का संचालन नवागांव सरपंच गणराज सिन्हा ने किया तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं डिंपल ,प्राची ,भेमिका, सरिता, जागृति ,वामनी ,चंद्रकला, श्रद्धा, हर्षिता ,टामिन ,वर्षा ,यशोदा, वंदना , वेदीका , काजल ,अमृता ,लक्ष्मी, विनय, गुलाप, मनीष, चंद्रभूषण, उज्जवल ,रामखिलावन, अमन, छगेन्द्र , उमेश दास, ने सेवा व सहयोग प्रदान किया सभी आयोजक समिति ने भोथली विद्यालय की प्रशंसा व तारीफ की।

Related Articles

Back to top button