adevertisment Adevertiisment banner

राजनीति के अखाड़े में ग्रेट खली

नाहन । देश-दुनिया में बड़े-बड़े पहलवानों को रेसलिंग में चित्‍त कर चुके ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा अब राजनीति के अखाड़े में उतर आए हैं। उन्‍होंने वीरवार को दिल्‍ली में भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है। खली का जन्‍म 27 अगस्‍त 1972 को हुआ था। ग्रेट खली का भार 157 किलोग्राम है, जबकि लंबाई सात फीट एक इंच है। खली का असल नाम दलीप सिंह राणा है। उन्‍होंने 2002 में हरमिंदर कौर से विवाह किया। 2006 में में WWE में खली ने एंट्री की थी। खली का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा। उन्‍हें ढाई रुपये फीस न चुकाने के कारण स्‍कूल से निकाल दिया गया था। 1990 की बात है खली युवावस्था में परिवार से कहासुनी के बाद घर छोड़कर जंगल में चले गए थे। एक महीने तक वह अपने पालतु कुत्ते के साथ जंगल में ही रहे थे। खली एक तेजधार बरछे के सहारे लकड़ी के टूटे से शेड में रहे थे। स्कूल के अध्यापक द्वारा दिए गए चावलों के कट्टे के साथ उन्‍होंने एक महीना गुजारा था। एक महीने बाद उनके पिता खली को ढूंढते हुए जंगल में पहुंचे। पिता ने जब बेटे को जंगल में इस हालत में देखा तो वह उन पर गुस्‍साए और पूछा कि क्‍या तुम्‍हें जानवरों का भी डर नहीं है। खली का तब भी यही जवाब था वह किसी से नहीं डरता।

Related Articles

Back to top button