adevertisment Adevertiisment banner

लोनी में अली और बाहुबली की जमानत होगी जब्त : नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद, एक संदेश ब्यूरो/लायक हुसैन। भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार को किया धुआंधार चुनाव प्रचार, जनता से मांगा जीत का आशीर्वाद, कहा लोनी में जब्त होगी अली और बाहुबली की जमानत, लोनी से भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार को धुआंधार 2 दर्जन से अधिक बैठक और जनसंपर्क कार्यक्रम कर जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा। नंदकिशोर गुर्जर ने नवादा, अल्लीपुर, गनोली, पचायरा, खानपुर, पूजा कॉलोनी, निशांत कॉलोनी, केशव नगर, तिलकराम कॉलोनी, उत्तरांचल कॉलोनी, जवाहर नगर, गुलाब वाटिका, शिव वाटिका गुलाब वाटिका, इंदिरापुरी, लालबाग, बलराम नगर में लोगों से भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान की अपील की। इस दौरान जनता में भाजपा को लेकर भारी उत्साह देखा गया। जनसंपर्क के दौरान न अली, न बाहुबली लोनी में बजरंगबली जैसे नारे भी लगाए गए। वहीं जाट समाज से हरियाना कि विधायिका निर्मल चौधरी, जिलाध्यक्ष दिनेश विधायक प्रतिनिधि पं ललित शर्मा, विधायक पुत्र हितेश गुर्जर, नागेश गुर्जर धर्मपत्नी विनय ने भी दर्जनों स्थानों पर धुआंधार प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर के लिए समर्थन मांगा। वहीं नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि इस बार लोनी में अली और बाहुबली की जमानत होगी जब्त नंदकिशोर गुर्जर देहात से लेकर नगरपालिका के 2 दर्जन वार्ड में भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर ने जनसंपर्क, डोर टू डोर और नुक्कड़ बैठक में शामिल होकर लोगों से भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान और पुनः जीत का आशीर्वाद मांगते हुए कहा आज लोनी विकास के मामलें में विकसित विधानसभाओं को टक्कर दे रही है फ्लाईओवर से लेकर एनएचएआई, पुश्ता रोड़, मोहन नगर रोड़ देहात और नगरपालिका के संपर्क मार्गो की व्यवस्था दुरुस्त हुई है। बिजली, शिक्षा, सड़क, पानी कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार किसी से छिपा नहीं हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व पर जनता को विश्वास है कि आज लोनी में बदलाव हुआ है और जल्द लोनी आदर्श विधानसभा बनेगी। लोनी का भविष्य उज्ज्वल हो इसके लिए बड़ी योजनाएं तैयार है लोनी की विकास यात्रा रुके नहीं इसलिए आपको पिछली बार से ज्यादा संख्या में घर से बाहर निकलकर वोट करना है क्योंकि यह धर्म युद्ध है विकास को अक्षुण्ण रखने का युध्द है जिसमें सभी को अपने हिस्से की आहुति देनी है।

Related Articles

Back to top button