adevertisment Adevertiisment banner

आत्मनिर्भर बनने की दिशा में रक्षा मंत्रालय:राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विदेशों से आयात होने वाले 101 रक्षा उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इन्हें अब देश में ही तैयार किया जाएगा। इसका मकसद देश के रक्षा बाजार को मजबूत करना है। इन उपकरणों को रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान (डीआरडीओ) द्वारा तैयार डिजाइन की मदद ली जाएगी। इसे तीनों सेनाओं की जरूरत के आधार पर तैयार किया जाएगा। भारत और चीन के बीच लद्दाख के कुछ अहम इलाकों में अब भी तनाव है। 15 जून की हिंसक झड़प के बाद चीन अब तक तीन अहम इलाकों से पीछे नहीं हटा है।

Related Articles

Back to top button