adevertisment Adevertiisment banner

कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल को गुर्जर समाज ने दिया समर्थन किया भव्य स्वागत

गाजियाबाद ,एक संदेश ब्यूरो/लायक हुसैन। गाजियाबाद शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल को हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है, आपको बता दें कि दलित और वाल्मीकि समाज पहले से ही सुशांत गोयल के पक्ष में एकजुट हो चुके हैं, लेकिन आज जो हुआ वह अचंभित करने के लिए काफी है दरअसल गुर्जर समाज ने भी सुशांत गोयल के पक्ष में हुंकार भर दी है रविवार को लाइनपार क्षेत्र के सुंदरपुरी ,माधोपुरा एवं अन्य क्षेत्रों में सुशांत गोयल का गुर्जर समाज ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान उन्हें लड्डुओं से तोल कर मिठाई बांटी गई और गुर्जर समाज के गणमान्य लोगों ने ऐलान किया कि सुशांत गोयल को जिता कर विधानसभा भेजा जाएगा सुशांत गोयल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लाइनपार क्षेत्र के साथ हुआ भेदभाव सभी के सामने हैं क्षेत्र की सड़कें टूटी पड़ी है नालों का हाल सबके सामने लोग बिजली पानी की समस्या से परेशान हैं

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि विकास से अछूते रह गए क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों ने लोगों की वोट तो ली लेकिन उनके साथ धोखा एवं कहा जाए तो खिलवाड़ जरूर किया वह लोगों की वोट से जीतकर विधानसभा पहुंचने के लिए कहते हैं कि सबसे पहले लाइनपार क्षेत्र का विकास किया जाएगा, नालों को ढक कर उनका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा और क्षेत्र की टूटी हुई सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा, लेकिन अफसोस है कि वही ढाक के तीन पात वली बात सबकुछ वैसा ही रहता है जैसा पहले था, इस दौरान क्षेत्र की गलियों में घूम कर कांग्रेस प्रत्याशी ने लोगों से उन्हें वोट देने की अपील की राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव संगीता गर्ग ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल नेक इमानदार कर्मठ और युवा उम्मीदवार हैं उनके पक्ष में किया गया एक एक वोट शहर के विकास के लिए काम में आएगा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बबली नागर ने कहा कि गुर्जर समाज कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट है समाज के लोगों का एक-एक वोट कांग्रेस के पक्ष में जा रहा है इससे तय हो गया है कि शहर विधानसभा सीट पर सुशांत गोयल की जीत पक्की है i सुशांत गोयल के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बबली नागर ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कार्तिकेय कौशिक ,प्रदेश सचिव वीर सिंह चौधरी ,जिला संगठन प्रभारी सरदार सतनाम सिंह, महानगर महासचिव बलराज चावड़ा ,प्रीतपाल सिंह,बी के सिसोदिया पूजा गोयल,निधि अग्रवाल, शिल्पी गर्ग, रोमा गुप्ता, बबिता सिंह,मीडिया प्रभारी प्रेम प्रकाश चीनी ने लोगों से सुशांत के पक्ष में वोट करके उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की।

Related Articles

Back to top button