adevertisment Adevertiisment banner

कोरोना का कहर: केरल में रविवार को लगाया गया‌ लाकडाउन

केरल । केरल मेंं कोरोना का कहर एक बार फिर अपने चरम पर है। राज्य में शनिवार को 50,812 नए कोविड -19 के मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में राज्य में वायरस के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या 53,191 हो गई। बढ़ते कोविड-19 के मामलों के मद्देनजर रविवार को सख्त पाबंदियां लगाईं गई।‌ राज्य सरकार ने रविवार का कर्फ्यू लगा दिया है, जिसके चलते आज सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।केरल में लगातार बढ़ते मामलों के बीच सरकार सख्त रवैया अपना रही है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में रविवार का कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू के अंतर्गत सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक सिर्फ जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। इस अलावा, आवश्यक सेवा क्षेत्रों में काम करने वाले लोग यात्रा कर सकते हैं। कर्फ्यू के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों, जिसमें अस्पताल जाने और टीकाकरण के लिए छूट होगी। कर्फ्यू के दौरान पार्सल सेवाओं की अनुमति होगी। संडे कर्फ्यू का कड़ाई से पालन किया जाए, उसके लिए पुलिस राज्य में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग कर रही है। ‌राज्य में कोविड-19 की लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने कुछ नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें होटल और रेस्टोरेंट को इन हाउस डाइनिंग होस्ट करने को कहा गया है। ट्रेन सेवाएं उपलब्ध होगी, लेकिन लंबी दूरी की सेवा केवल केरल राज्य परिवहन निगम ही करेगी। वहीं राज्य ने पर्यटकों को यात्रा करने की अनुमति देते हुए सरकार ने प्रतिबंधों से राहत दी है कोट्टायम में 4 हजार ताजा कोविड ​​​​-19 मामले सामने आने के बाद, जिले में सभी सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दुकानें और बाजार बंद करने के साथ-साथ पूजा स्थल भी बंद हो गए हैं।राज्य में फिलहाल 4,98,406 लोग निगरानी में हैं, जिसमें से 4,86,748 लोग होम क्वारंटाइन में हैं और 11,658 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

Related Articles

Back to top button