adevertisment Adevertiisment banner

BALRAMPUR- परियोजनाओं पर डीएम का रहेगा विशेष फोकस , बड़े निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में तेजी लाए जाने को अधिकारियों के साथ की बैठक

BALRAMPUR-विकास के प्रस्तावित/ निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में तेजी लाते हुए साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे कार्यदाई संस्थाएं – डीएम

निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्तापूर्ण का रखा जाए विशेष ध्यान , समय से पूर्ण को परियोजनाएं – डीएम

बलरामपुर।जनपद के विकास के लिए प्रस्तावित/निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं पर डीएम पवन वाल का विशेष रूप से फोकस रहेगा।
डीएम द्वारा जनपद के विकास के लिए प्रस्तावित/ निर्माणाधीन महत्वपूर्ण बड़ी परियोजना मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय, रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक बिल्डिंग, देवीपाटन मंदिर कॉरिडोर, इको टूरिज्म, एसटीपी , थारू म्यूजियम का द्वितीय फेज आदि की प्रगति समीक्षा की गई।

READ ALSO-NEW DELHI -प्रधानमंत्री ने चेताया- हम बालक बुद्धि की हरकतें अधिक देर तक बर्दाश्त नहीं करेंगे

उन्होंने कहा कि मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य दो दिवस के भीतर शुरू कराए जाने का निर्देश दिया । उन्होंने रिंग रोड निर्माण में तेजी ले जाने का निर्देश दिया।
देवीपाटन मंदिर धाम कॉरिडोर के लिए शीघ्र अधिग्रहण कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं अति महत्वपूर्ण है , जो परियोजनाएं प्रारंभ हो गई हैं उनमें तेजी लाए तथा जो परियोजनाएं अभी प्रस्तावित है एवं भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है शीघ्र पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाएं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा समय मध्य तरीके से पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य , डीएफओ , सीएमओ व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button