adevertisment Adevertiisment banner

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन को कल दी जाएगी अंतिम विदाई, जेजे अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

मुंबई । गुजरात से मुंबई जाते हुए सड़क हादसे का शिकार हुए उद्योगपति व टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10 बजे मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
इससे पहले सोमवार सुबह डॉक्टरों की टीम ने मिस्त्री व पंडोल का पोस्टमार्टम किया। कार दुर्घटना में मृतक साइरस मिस्त्री व जहांगरी पंडोल का शव जेजे अस्पताल लाया गया था। अधिकारियों ने बताया, दोनों शवों को मुर्दाघर में रखा गया है। इस सड़क हादसे में घायल स्त्री रोग विशेष अनायता पंडोल व उनके पति डेरियस पंडोल को गुजरात के वापी से मुंबई ले जाया गया है। इन दोनों को दुर्घटना के बाद वापी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक अधिकारी ने बताया, दोनों घायलों को सड़क मार्ग से मुंबई ले जाया गया है, जहां उनका बेहतर इलाज कराया जाएगा। कार में सायरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर पंडोल, स्त्री रोग विशेष अनायता पंडोल व उनके पति डेरियस पंडोल सवार थे। कार अनायता चला रहीं थीं। उनके साथ उनके पति डेरियस आगे बैठे हुए थे। वहीं सायरस मिस्त्री और जहांगीर पीछे की सीट पर बैठे हुए थे।

कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि हादसा कासा थाना क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ। मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराने के बाद रिटेंशन वॉल से जा भिड़ी। हादसे में जान गंवाने वाले मिस्त्री और जहांगीर पंडोल के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों की पहचान ड्राइवर अनायता पंडोल और डेरियस पंडोल के रूप में हुई है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस से मामले की विस्तृत जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उस सड़क दुर्घटना की विस्तृत जांच करने को कहा गया है, जिसमें सायरस मिस्त्री की मौत हुई है। मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे।

Related Articles

Back to top button