adevertisment Adevertiisment banner

पश्चिम बंगाल के तटवर्ती जिलों में कल भी बारिश के आसार

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब की वजह से पश्चिम बंगाल के तटवर्ती जिलों में मंगलवार से ही भारी बारिश हो रही है। आज और कल भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी कोलकाता में सुबह 3:00 बजे तक 82.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।यह इस मौसम की अब तक की सर्वाधिक बारिश है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत दक्षिण बंगाल के अन्य इलाकों में भी आज बारिश होगी। बुधवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी लगातार बारिश हो रही है।यहां नदियों का जलस्तर बढ़ने से पिछले एक पखवाड़े से बाढ़ जैसे हालात हैं।

Related Articles

Back to top button