adevertisment Adevertiisment banner

पीएम मोदी के नेतृत्‍व में बिना भेदभाव के योजनाओं का सभी को मिल रहा लाभ : सीएम योगी

प्रयागराज । उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज कौशांबी में थे। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में बिना भेदभाव के योजनाओं का सभी लोगों को लाभ मिल रहा है। अन्न योजना, आवास योजना, उज्ज्वला योजन बिना भेदभाव के सभी लोगों को दी जा रही है। डबल इंजन की सरकार विकास लगातार निरंतर कार्य कर रही है। जनपद कौशांबी में भी विकास कार्य लगातार हो रहा है। कौशांबी में 50 हजार परिवारों को आवास दिया गया है। इसमें किसी से कोई पैसा नहीं लिया गया। मुख्‍यमंत्री ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के उद्घोष के साथ लोगों को संबोधित किया। बोले कि इस जनपद के इतिहास अत्यंत प्राचीन है। अपने इतिहास के धरोहर को समेटे हुए यह जनपद विकास के पथ पर आगे चल रहा है। यह जनपद हमारे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का जनपद है। पूर्वांचल में कमल खिलाने वाले सांसद विनोद सोनकर व धरातल पर प्रयास करने वाले विधायक लाल बहादुर, संजय गुप्ता व शीतला प्रसाद पटेल का जनपद है।मुख्‍यमंत्री योगी बोले कि यहां पर आज 87 करोड़ की 99 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पहले इसमें से हिस्सा लिया जाता रहा है जो अब उनके घरों से निकल रहा है। पहले सड़को का पैसा नेताओ की जेब मे जाता था जिससे सड़के छोटी होती थी अब पैसा पूरी तरफ सड़क में लग रहा है, जिससे सड़के चौड़ी बन रही है। यहां के सभी लोगों ने वैक्सीन लगवाई है इसका अभिनंदन करते है। जो लोग वैक्सीन का विरोध कर रहे थे वो मानवता का विरोध कर रहे।

Related Articles

Back to top button