adevertisment Adevertiisment banner

हरदोई-: भाजपाइयों ने बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर किया नमन

हरदोई-: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अंबेडकर पार्क में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने जिला एवं नगर पदाधिकारियों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब ने संविधान में समान अधिकार की नींव रखी थी। देश के नागरिकों समान रूप से विकास, आर्थिक और सामाजिक उन्नति प्राप्त हो, इसके लिए उन्होंने आरक्षण का प्रावधान किया था। वह न सिर्फ संविधान के शिल्पकार थे बल्कि शोषितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा भी थे।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भारत की पहली ऐसी सरकार है जिसने आजादी के बाद डॉ. अंबेडकर को सबसे ज्यादा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के लिए सेवा भाव से काम कर रही है। मोदी सरकार के जन कल्याण कार्यक्रमों में देश के हर व्यक्ति को समान अधिकार और समान मौके देने के डॉ. अंबेडकर के सपने को पूरा किया जा रहा है। 2014 में सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी ने बाबा साहेब की विरासत और आजाद भारत को लेकर देखे गए उनके सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन अफसोस कांग्रेस पार्टी की गरीब और पिछड़ा विरोधी मानसिकता आज भी कायम है। कांग्रेस की इसी मानसिकता के चलते बाबा साहेब ने 1951 में नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव जीतने के लिए समाज को जात पात के नाम पर बाटना इसके लिए देश को, आम नागरिकों को क्या भी नुकसान उठाना पड़े। इससे कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।भाजपा सरकार, समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। देश की संसद से लेकर गांव की पंचायत तक पिछड़े और महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने का काम किया।

also read-https://eksandesh.org/news_id/34668

प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित,जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा,ओम वर्मा, जिला मंत्री अविनाश पांडे, नीतू चंद्रा, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, सहमीडिया प्रभारी परेश गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री रीना गुप्ता, नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, नगर पदाधिकारीगण अविनाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, परिषा तिवारी, सभासद अमित त्रिवेदी रानू ,सोशल मीडिया से अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button