adevertisment Adevertiisment banner

ब्राजील में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, 22 घायल

ब्रासीलिया। ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य बाहिया में एक बस, एक ट्रक और एक ट्रेलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गयी और 22 अन्य घायल हो गये। जी1 प्रसारक ने बताया कि यह दुर्घटना बाहिया राज्य के दक्षिणी हिस्से में यूनापोलिस नगर पालिका में हुई।

हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी और 22 लोग घायल हो गये। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ट्रेलर ट्रक से अलग होकर आगे वाली गली में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button