adevertisment Adevertiisment banner

मुंबई दौरे के दौरान अमित शाह की सुरक्षा में चूक, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) हाल ही में मुंबई (Mumbai) दौरे पर गए थे. उस दौरान अमित शाह (Amit Shah) की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. बता दें कि अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान एक शख्स कई घंटो तक उनके आस-पास घूमता रहा. मुंबई पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के धुले से इस शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया. वहीं आरोपी ने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सासंद का पीए बताया है. पुलिस ने जानकारी दी कि 32 वर्षीय हेमंत पवार को सोमवार को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास पर अमित शाह और अन्य राजनेताओं के आसपास घूमते देखा गया था.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने पवार को राजनेताओं के आस-पास मंडराते हुए देखा था. जब उससे उसकी पहचान के बारे में पूछा गया तो उसने दावा किया कि वह आंध्र के एक सांसद का पीए है. एक पुलिस वाले ने कहा, ‘पवार ने एमएचए का रिबन पहना हुआ था और इसलिए उस पर किसी को कोई शक नहीं हुआ.’ हालांकि आश्वस्त नहीं होने पर, मंत्रालय के अधिकारियों ने पुलिस से संपर्क किया, जिन्होंने घटना के तीन घंटे के भीतर पवार का पता लगा लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Back to top button