adevertisment Adevertiisment banner

विश्वास बहाली को लेकर फ्रांस व अमेरिका के विदेश मंत्रियों की बैठक आज

पेरिस। फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-यवेस ले ड्रियन और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मंगलवार को दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली को लेकर चर्चा करेंगे। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने बैठक की पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, “विदेश मंत्री मंगलवार को विदेश मंत्रालय में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ कार्यकारी बैठक करेंगे।”

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने सितंबर में ऑस्‍ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बीच हुई नयी सुरक्षा ऑक्‍स समझौते की फ्रांस ने आलोचना की थी। फ्रांस के विदेशमंत्री ने इसे धोखा करार दिया था। इससे फ्रांस की ऑस्‍ट्रेलिया के साथ हुआ कई अरब डॉलर का पनडुब्‍बी समझौता हाथ से निकल गया था। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच विश्वास में कमी देखी गई थी।

Related Articles

Back to top button