Deprecated: YoastSEO_Vendor\Symfony\Component\DependencyInjection\Container::__construct(): Implicitly marking parameter $parameterBag as nullable is deprecated, the explicit nullable type must be used instead in /home/eksandesh/public_html/wp-content/plugins/wordpress-seo/vendor_prefixed/symfony/dependency-injection/Container.php on line 60
मंदिर निर्माण से आस-पास के 15 जिलों का होगा उद्धार: मंत्री रघुराज सिंह

मंदिर निर्माण से आस-पास के 15 जिलों का होगा उद्धार: मंत्री रघुराज सिंह

अयोध्या। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने विभाग की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि लॉकडाउन में अब तक 32 हजार लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। आगे भी लोगों को रोजगार मिले। इस पर काम होगा। रघुराज सिंह ने अस्वस्थ चल रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात की। उनका हाल जाना और उनसे आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ आसपास के 10-15 जिलों का उद्धार होगा। अयोध्या में लगभग 10 वर्षों तक तक कार्य चलता रहेगा। यहां के लिए लगभग हजारों करोड़ की व्यवस्था होने जा रही है। अयोध्या हमारे लिए देवभूमि है। अयोध्या का विश्व से नाता है।

इसके बाद श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा, सहायक निदेशक सेवायोजन पद्मवीर कृष्ण, सहायक श्रमायुक्त एके सिंह, सहायक सेवायोजन अधिकारी प्रवीण यादव व लेबर इंस्पेक्टर रोहित समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button