adevertisment Adevertiisment banner

27 फरवरी को वाराणसी आ सकते हैं पीएम नरेन्‍द्र मोदी

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 फरवरी को बनारस आ सकते हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह ने ताज होटल में मंथन किया। इसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, सरोज पांडेय, महेश चंद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी खुद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं खास तौर पर बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इस दौरान मोदी पार्टी के 2200 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में जोरशोर से जुट गई है।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार की शाम वाराणसी पहुंचे और देर रात तक वाराणसी ही नहीं बल्कि बीजेपी के काशी क्षेत्र की 60 से ज्यादा सीटों से जुड़े पार्टी के हर प्रदाधिकारी से फीड बैक लिया। फिर पांच साल पुरानी कहानी को दोहराने पर मंथन किया और नेताओं को जीत का मंत्र दिया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को वाराणसी के बूथ कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे।पार्टी सूत्रों के अनुसार बूथ कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री की ये बैठक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होगी। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। हालांकि पार्टी इस पर भी मंथन कर रही है कि अगर चुनावी सभाओं में ज्यादा व्यस्तता के चलते अगर मोदी वाराणसी नहीं आ सके तो ये बैठक वर्चुअली होगी। बूथ कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री की ये बैठक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होगी। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। हालांकि पार्टी इस पर भी मंथन कर रही है कि अगर चुनावी सभाओं में ज्यादा व्यस्तता के चलते अगर मोदी वाराणसी नहीं आ सके तो ये बैठक वर्चुअली होगी। इसके लिए रोहनिया से लेकर गुलाब बाग, होटल दी पेरिस सहित भाजपा के कार्यालयों में तैयारी तेज कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button