लखनऊ: जगह जगह गंदगी, एसएफआई को नोटिस, कार्यदायी संस्था पर जुर्मना
लखनऊ। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान में एक जोन एक वार्ड के सफाई अभियान में आज आठों जोनों में अस्सी मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा उठाया गया। इस दौरान निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त नेबालागंज चौराहा के चारो तरफ मुख्य मार्गो पर नियमित समय तक सफाई न होने एवं जगह-जगह गन्दगी पाये जाने पर एसएफआई सत्येन्द्र कटियार को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं क्षेत्रा में तैनात कार्यदायी संस्था मे. अमृता इण्टरप्राईजेज का सफाई कार्य संतोषजनक न पाये जाने पर रू0 50000- का जुर्माना आरोपित किये जाने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। लखनऊ नगर निगम सीमान्तर्गत सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं बरसात के मौसम में फैलने वाले संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्राण हेतु सभी जोन के एक-एक वार्ड में सफाई अभियान संचालित किया गया।
प्रत्येक जोन के लिये एक मुख्यालय स्तरीय अधिकरियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया, जिनके द्वारा जोन-1 में राजा राम मोहन राय, जोन-2 राजाजीपुरम वार्ड, जोन-3 में अयोध्या दास-द्वितीय वार्ड, जोन-4 में चिनहट-प्रथम वार्ड, जोन-5 में राम जी लाल नगर वार्ड, जोन-6 में बालागंज वार्ड, जोन-7 में इस्माईलगंज-प्रथम वार्ड एवं जोन-8 में शारदा नगर-द्वितीय वार्ड में विशेष सफाई कार्यो का सघन पर्यवेक्षण किया गया। उक्त विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत राजा राम मोहन राय वार्ड क्षेत्रान्तर्गत 55 सफाई श्रमिकों एवं 07 वाहनों के माध्यम से 06 स्थलों को गार्बेज मुक्त कराते हुए 13 मिट्रिक टन कूड़ा उठवाया गया तथा क्षेत्रा के 09 नालाध्नालियों की सफाई करायी गयी तथा 24 स्थलों से अतिक्रमण हटवाये जाने की कार्यवाही करायी गयी।जोन-2 क्षेत्रान्तर्गत राजाजीपुरम वार्ड में विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत 80 सफाई श्रमिकों एवं 06 वाहनों के माध्यम से 03 स्थलों को गार्बेज मुक्त कराते हुए 2.30 मिट्रिक टन कूड़ा उठवाया गया तथा क्षेत्रा के 05 नालाध्नालियों की सफाई करायी गयी।
जोन-3 क्षेत्रान्तर्गत अयोध्यादास-द्वितीय वार्ड के साठ फिटा रोड, शिवलोक, 20 फिट रोड, कुम्हारन टोला, बन्धा रोड में विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत 82 सफाई श्रमिकों के माध्यम से नालियों तथा 05 खाली प्लाटों की सफाई कराने के साथ-साथ 1.5 टन कूड़ा उठवाया गया। जोन-4 क्षेत्रान्तर्गत चिनहट-प्रथम वार्ड के विनीत खण्ड-अम्बेडकर पुरम में विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत 38 सफाई श्रमिकों को लगाकर 08 नालियों की सफाई कराते हुए 06 वाहनों के द्वारा लगभग 16 टन कूड़ॉ हटवाया गया तथा अतिक्रमण अभियान चलाकर ठेला, खोम्चा इत्यादि को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करायी गयी।
जोन-5 क्षेत्रान्तर्गत रामजी लाल नगर वार्ड के मोहल्ला श्रंगार नगर, समर विहार, श्रीनगर में विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत सफाई श्रमिकों के माध्यम से 06 वाहनों के माध्यम से 08 स्थलों को गार्बेज मुक्त कराते हुए 15 टन कूड़ा उठवाया गया तथा क्षेत्रा के 15 नालाध्नालियों की सफाई कराते हुए 08 स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।जोन-6 क्षेत्रान्तर्गत बालागंज वार्ड के अन्तर्गत विभिन्न स्थलोंध्क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत 160 सफाई श्रमिकों के माध्यम से 11 वाहनों के माध्यम से 15 स्थलों को गार्बेज मुक्त कराते हुए 28 मैट्रिक टन कूड़ा उठवाया गया तथा क्षेत्रा के 24 नालाध्नालियों की सफाई कराते हुए 04 स्थलों पर सेनिटाईजेशनध्फागिंग का कार्य कराया गया।
जोन-7 क्षेत्रान्तर्गत इस्माईलगंज-प्रथम वार्ड में विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत 73 सफाई श्रमिकों के माध्यम से 08 वाहनों के माध्यम से 09 स्थलों को गार्बेज मुक्त कराते हुए 8.1 मैट्रिक टन कूड़ा उठवाया गया तथा क्षेत्रा के 28 नालाध्नालियों की सफाई कराते हुए 12 स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही विभिन्न चौराहों एवं सडक़ों पर अवैध रूप से लगे 52 बैनर एवं होर्डिंग्स को हटवाये जाने की कार्यवाही की गयी।जोन-8 क्षेत्रान्तर्गत शारदा नगर-द्वितीय वार्ड में विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत 131 सफाई श्रमिक के सापेक्ष 126 सफाई श्रमिक उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान साऊथ सिटी ए ब्लाक व सी ब्लाक में जगह-जगह मलवों का ढेर पाये जाने पर नगर अभियन्ता जोन-8 को निर्देशित किया गया कि वह तत्काल प्रश्नगत क्षेत्रों से मलवा हटवाया जाना सुनिश्चित करें।



