adevertisment Adevertiisment banner

छत्तीसगढ़: टीएस सिंहदेव के बाद अब बघेल की दिल्ली दौड़, राहुल से होगी मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कांग्रेस (Congress) नेताओं का दिल्ली (Delhi) दौरा खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है. सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) दिल्ली जाने वाले हैं. अक्टूबर के पहले हफ्ते में सीएम बघेल दिल्ली जा सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान उनकी राहुल गांधी से मुलाकात होगी. मुलाकात में राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर चर्चा हो सकती है. कैबिनेट मंत्री रवींद्र चौबे ने यह जानकारी दी है.

इससे पहले 20 सितंबर की सुबह अचानक टीएस सिंहदेव दिल्ली रवाना हो गए थे. हालांकि, मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अपनी बहन के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं. यह कोई राजनीतिक दौरा नहीं है. टीएस सिंहदेव के बाद अब सीएम भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे से सियासी हलचल तेज हो गई है.

पंजाब कांग्रेस में चल रही सियासी छींचतान का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है. दोनों की राज्यों में कांग्रेस की सरकार है. अब छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री की चर्चा तेज हो गई है. पंजाब में तख्तापलट के ठीक अगले दिन अचानक टीएस सिंहदेव दिल्ली रवाना हो गए. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी दिल्ली दौरे को पारिवारिक बताया था, लेकिन सियासी अटकलें तेज हो गई थी. टीएस सिंहदेव का बाद अब सीएम भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे के कई मायने निकालने जा रहे हैं.

टीएस सिंहदेव ने दिया था बड़ा बयान
दिल्ली से लौटने पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि जीवन में एक ही चीज स्थायी तौर पर देखी है और वह है परिवर्तन. हाईकमान ने सारी बातें संज्ञान में ली हैं और उन्होंने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है. उन्होंने बताया था कि आलाकमान से खुले मन से बातचीत हुई है और वे जल्द ही निर्णय लेंगे.

Related Articles

Back to top button