adevertisment Adevertiisment banner

कांग्रेस में ‘राहुल कॉमेडी नाइट’ चल रही: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि पंजाब के साथ साथ पूरी कांग्रेस में ‘राहुल कॉमेडी नाइट’ चल रही है। नरोत्तम मिश्रा ने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नहीं, गुटों से मिलकर बनी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ-साथ पूरी कांग्रेस में ‘राहुल कॉमेडी नाइट’ चल रही है।

प्रदेश में होने वाली उपचुनावों को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को अच्छी तरह समझ चुकी है। उपचुनाव में कांग्रेस ‌हारने वाली है, यह साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे भी जब ‘सेनापति’ ही नहीं है तो ‘सेना’ की चर्चा ही क्यों की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नीति है,‌ न नीयत है और न नेता है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज जगह-जगह से कांग्रेस टूट रही है और टूटी हुई कांग्रेस को जोड़ने के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग वालों को लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हश्र को देखकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दर्द को अच्छी तरह से समझा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button